शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
3.52 लाख लोगों ने अकेले खरीदा ये स्कूटर! सितंबर की सेल्स में लाया तूफान, सब पीछे छूटे
ऑटो

3.52 लाख लोगों ने अकेले खरीदा ये स्कूटर! सितंबर की सेल्स में लाया तूफान, सब पीछे छूटे

November 1, 2026


होमफोटोऑटोबाइक

3.52 लाख लोगों ने अकेले खरीदा ये स्कूटर! सितंबर की सेल्स में लाया तूफान

Last Updated:

इंडियन टू-व्हीलर मार्केट में सितंबर 2026 की बिक्री ने सबको हैरान कर दिया है. जहां एक तरफ होंडा एक्टिवा ने 3.52 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेचकर एकतरफा राज कायम रखा, वहीं टीवीएस जुपिटर और सुजुकी एक्सेस ने भी जोरदार टक्कर दी. लेकिन असली ट्विस्ट इलेक्ट्रिक सेगमेंट में आया, जहां टीवीएस आईक्यूब और बजाज चेतक ने पेट्रोल स्कूटर्स को पसीने ला दिए. क्या आपका पसंदीदा स्कूटर इस टॉप-8 लिस्ट में जगह बना पाया? जानने के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

Honda Activa: सितंबर 2026 में होंडा एक्टिवा 3,52,271 यूनिट्स की शानदार बिक्री और 48.19% की सालाना बढ़त के साथ पहले स्थान पर रहा. इसका क्लासिक मेटल बॉडी डिजाइन बेहद मजबूत है. इसमें 109.51 सीसी का PGM-FI इंजन मिलता है, जो 7.99 PS की पावर और 9.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. फीचर्स में स्मार्ट की (Smart Key), एलईडी हेडलाइट और साइलेंट एसीजी स्टार्टर शामिल हैं. सेफ्टी के लिए इसमें कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS) और साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ दिए गए हैं. ये रोजाना के सफर के लिए स्मूथ और भरोसेमंद परफॉरमेंस देता है.

TVS Jupiter: इसने 1,54,725 यूनिट सेल के साथ 8.87% की सालाना ग्रोथ दर्ज करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया. इसका स्लीक डिजाइन, बड़ी सीट और 33 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज इसे एक बेहतरीन फैमिली स्कूटर बनाते हैं. इसमें 113.3 सीसी का एयर-कूल्ड इंजन है, जो 8.02 PS पावर और 9.8 Nm टॉर्क प्रदान करता है. फीचर्स में iGO असिस्ट, डिजिटल कंसोल और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन मिलते हैं. सेफ्टी के लिए इसमें सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग सिस्टम (SBT) व हजार्ड लैंप मौजूद हैं. ये बेहतरीन पिकअप और माइलेज देता है.

Suzuki Access 125: सितंबर 2026 में सुजुकी एक्सेस 125 ने 71,928 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की. इसका रेट्रो-मॉडर्न लुक, क्रोम फिनिश और 24.4 लीटर बूट स्पेस काफी आकर्षक हैं. इसमें 124 सीसी का SEP इंजन लगा है, जो 8.42 PS की पावर और 10.2 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. फीचर्स में ब्लूटूथ-इनेबल्ड डिजिटल क्लस्टर, यूएसबी सॉकेट और एक्सटर्नल फ्यूल लिड दी गई है. सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक और कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है. इसकी परफॉरमेंस और हाई-स्पीड स्टेबिलिटी बेहद रिफाइंड है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

TVS iQube: इलेक्ट्रिक सेगमेंट में टीवीएस आईक्यूब ने 45,320 यूनिट्स की बिक्री और 47.05% की जोरदार बढ़त के साथ चौथा स्थान हासिल किया. इसका डिजाइन पारंपरिक और प्रीमियम है. इसमें 4.4 kW की बीएलडीसी (BLDC) हब मोटर और 3.5 kWh तक का लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल चार्ज में 145 किमी तक की रेंज देता है. फीचर्स में 5-इंच टीएफटी स्क्रीन, जियो-फेंसिंग और रिवर्स मोड शामिल हैं. सेफ्टी में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और मजबूत बीएमएस मौजूद है.

Bajaj Chetak: इसने सितंबर 2026 में 38.73% की सालाना बढ़त के साथ 42,394 यूनिट्स की बिक्री की. इसका क्लासिक मेटल-बॉडी और कर्व्ड रेट्रो डिजाइन इसे प्रीमियम लुक देता है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 4 kW की मोटर और 3.2 kWh बैटरी पैक से लैस है, जो करीब 125 किमी से अधिक की रेंज देता है. इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कीलेस इग्निशन और कलर एलसीडी कंसोल मिलता है. सेफ्टी के लिए सीबीएस ब्रेकिंग और ऑटोमैटिक हिल-होल्ड असिस्ट दिया गया है. इसकी स्मूथ पावर डिलीवरी शहर के लिए काफी असरदार है.

Hero Destini 125: इसने 92.33% की जबर्दस्त सालाना उछाल दर्ज करते हुए 41,839 यूनिट्स की बिक्री की. हालिया फेसलिफ्ट के बाद इसका डिजाइन कॉपर एक्सेंट और एयरोडायनामिक बॉडीवर्क के साथ काफी मॉडर्न हो गया है. इसमें 124.6 सीसी का इंजन है, जो 9.1 bhp की पावर और 10.4 Nm का टॉर्क देता है. इसमें i3S फ्यूल-सेविंग तकनीक, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और मोबाइल चार्जर मिलता है. सेफ्टी में इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS) शामिल है. इसका इंजन आरामदायक राइड और बढ़िया माइलेज प्रदान करता है.

TVS Ntorq 125: युवाओं के पसंदीदा टीवीएस एनटॉर्क ने 37,955 यूनिट्स की बिक्री और 14.16% की ग्रोथ दर्ज की. इसका स्टेल्थ-एयरक्राफ्ट इंस्पायर्ड एग्रेसिव डिजाइन काफी स्पोर्टी दिखता है. इसमें 124.8 सीसी का 3-वॉल्व रेस-ट्यून्ड फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन है, जो 9.38 PS (रेस एक्सपी में 10.2 PS) की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें स्मार्टएक्सोनेक्ट, लैप टाइमर, राइड मोड्स और वॉयस असिस्ट मिलता है. सेफ्टी के लिए पेटल डिस्क ब्रेक और सीबीएस हैं. इसका थ्रॉटल रिस्पॉन्स और स्पोर्टी एग्जॉस्ट नोट बेहद रोमांचक है.

Honda Dio: इसने सितंबर 2026 में 22.37% की ग्रोथ के साथ 29,160 यूनिट्स की बिक्री हासिल की. इसका ट्रेंडी और शार्प बॉडीवर्क खास तौर पर युवाओं को आकर्षित करता है. इसमें 109.51 सीसी का पीजीएम-एफआई इंजन मिलता है, जो 7.85 PS की पावर और 9.03 Nm का टॉर्क देता है. स्कूटर में फुल डिजिटल कंसोल, स्मार्ट-की टेक्नोलॉजी, एक्सटर्नल फ्यूल लिड और एलईडी पॉजिशन लैंप्स दिए गए हैं. कॉम्बी-ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) और ट्यूबलेस टायर्स राइड को सुरक्षित बनाते हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X