Balrampur News:दौड़ में मिंटू, कुणाल व श्रद्धा ने मारी बाजी – Mintu, Kunal, And Shraddha Emerged Victorious In The Race

फोटो-4-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में सम्मानित किए गए खिलाड़ी ।-स्रोत: विभाग
November 1, 2026

फोटो-4-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में सम्मानित किए गए खिलाड़ी ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में सैकड़ों खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीएम वित्त एवं राजस्व संदीप केला ने हरी झंडी दिखाकर किया। सीनियर बालक वर्ग में मिंटू प्रथम, यादव द्वितीय और जैद तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, जूनियर बालक वर्ग में कुणाल गुप्त ने प्रथम, लकी जायसवाल ने द्वितीय और आयुष प्रताप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में श्रद्धा गुप्ता प्रथम, सुधा गौतम द्वितीय और अनाया गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं।
विजेता प्रतिभागियों को कलेक्ट्रेट में डीएम विपिन कुमार जैन और एडीएम न्यायिक शिव नरायण सिंह ने सम्मानित किया। इस दौरान प्रतिभागियों को भारत की अखंडता बनाए रखने का संकल्प भी दिलाया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को एकता, भाईचारे और शारीरिक फिटनेस के प्रति प्रेरित करना है।
इस अवसर पर उप क्रीड़ा अधिकारी अनुपमा धानुक, क्षेत्रीय युवा अधिकारी शक्ति मिश्र, प्रशिक्षक विजय शंकर पांडेय, फरोग अलवी, नागेंद्र गिरि और सूरज तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
November 13, 2026
फोटो-18-बलरामपुर के जरवा में सांस्कृतिक मैत्री का संदेश लेकर पहुंचे नेपाली नागरिक।-संवाद जरवा। भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी के रिश्तों के साथ ही सांस्कृतिक मैत्री की परंपरा की झलक भी सीमा पर देखने को मिली। दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के त्योहारों के समापन के बाद नेपाल के स्थानीय महिला और युवकों ने मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। […]
November 13, 2026
बलरामपुर। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में लापरवाही और खराब प्रगति को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने सख्त रुख अपनाया है। बृहस्पतिवार को कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान पांच ब्लॉकों की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं, महाराजगंज तराई ब्लॉक में […]
November 13, 2026
बलरामपुर। जनगणना-2027 में इस बार लोगों को अपने परिवार की जानकारी खुद ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा मिलेगी। डिजिटल स्वरूप में होने वाली जनगणना के तहत स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की व्यवस्था की गई है। इसके माध्यम से नागरिक अपनी सुविधानुसार परिवार से संबंधित निर्धारित जानकारियां ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने […]
