शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
आज़मगढ़

Azamgarh News:लंगूर का आतंक, महिला और बच्ची समेत कई लोगों को काटकर किया घायल – Terror Caused By A Langur; Several People

November 1, 2026


कप्तानगंज। कंधरापुर थाना क्षेत्र के हरिरामपुर सियर गांव में एक लंगूर का आतंक बना हुआ है। लंगूर ने महिला और बच्ची समेत कई लोगों को काटकर घायल कर दिया है। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में दहशत है। लोग घरों से बाहर निकलने और रोजमर्रा के काम करने में भी सतर्कता बरत रहे हैं।

शुक्रवार सुबह गांव निवासी परमशिला (36) पत्नी प्रदीप पशुओं को चारा डाल रही थीं। इसी दौरान लंगूर ने उन पर हमला कर दिया और कान काटकर घायल कर दिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए तहबरपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए। इसके अलावा सितरमी देवी (60), शिवन्या (8) पुत्री मनोज और रामपलट की बहू को भी बंदर ने काटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने लंगूर के आतंक की सूचना 1076 के माध्यम से प्रशासन को दी है। बताया गया कि बंदर को पकड़ने के लिए सफाईकर्मी को भेजने की बात कही गई है। सूचना पर कंधरापुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। थानाध्यक्ष केदारनाथ मौर्य ने बताया कि बारिश के कारण बंदर पकड़ में नहीं आ रहा है। ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X