शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल:रसगुल्ले और चमचम में मिले मरे हुए रंगड़, कलाकंद में फंगस; 65 किलो मिठाई नष्ट; 19 सैंपल भरे – Food Safety Team Destroys 65 Kg Sweets After Fungus And Dead Wasps Found In Kangra
शिमला

हिमाचल:रसगुल्ले और चमचम में मिले मरे हुए रंगड़, कलाकंद में फंगस; 65 किलो मिठाई नष्ट; 19 सैंपल भरे – Food Safety Team Destroys 65 Kg Sweets After Fungus And Dead Wasps Found In Kangra

November 1, 2026


Food Safety Team Destroys 65 Kg Sweets After Fungus and Dead Wasps Found in Kangra

नूरपुर क्षेत्र में दुकान में दूध सहित अन्य चीजों की जांच करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

त्योहारों के दौरान मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में दुकानों पर रखे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। कांगड़ा जिले के नूरपुर और रेहन में निरीक्षण के दौरान रसगुल्ले और चमचम में मरे हुए रंगड़ पाए गए। वहीं, कलाकंद सहित कई अन्य मिठाइयों में फंगस मिली। विभाग ने कार्रवाई करते हुए करीब 65 किलोग्राम मिठाई मौके पर ही नष्ट करवा दी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को नूरपुर, जसूर, रेहन और फतेहपुर में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, भंडारण और दुकानों में साफ-सफाई की व्यवस्था की जांच की गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X