शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चंडीगढ़ में शाह का कांग्रेस पर वार:सिख दंगों की बरसी पर रैली निकालने का किया विरोध, कहा- घाव पर छिड़का नमक – Home Minister Amit Shah Slams Rahult Gandhi On Sikh Riots
चंडीगढ़

चंडीगढ़ में शाह का कांग्रेस पर वार:सिख दंगों की बरसी पर रैली निकालने का किया विरोध, कहा- घाव पर छिड़का नमक – Home Minister Amit Shah Slams Rahult Gandhi On Sikh Riots

November 1, 2026


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को चंडीगढ़ के स्थापना दिवस समारोह में कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने 1984 के सिख नरसंहार की बरसी के दिन दिल्ली में कांग्रेस की रैली आयोजित करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस ने सिखों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जिस दिन हजारों सिखों की निर्मम हत्या हुई, उसी दिन कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करने की क्या जरूरत थी।

प्रधानमंत्री बनने को लेकर राहुल गांधी पर कसा तंज 

अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान से नफरत के अलावा कुछ नहीं मिलेगा इंडिया गठबंधन के आह्वान पर आयोजित रामलीला मैदान की रैली और मॉक पार्लियामेंट को लेकर राहुल गांधी पर अमित साह ने निशाना साधा। उन्होंने कहा मैं राहुल गांधी जी से कहना चाहता हूं कि आपको अगर प्रधानमंत्री बनना है तो ऐसे ही मॉक पार्लियामेंट करते रहिए. आपका नंबर फिर भी नहीं आने वाला।

हमने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस से की थी अपील: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस को पहले यह लगा था कि शायद राहुल गांधी उस समय छोटे थे या उन्होंने इतिहास नहीं पढ़ा, इसलिए उन्हें इस दिन के महत्व की जानकारी नहीं होगी। लेकिन भाजपा ने ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस से अपील की थी कि 1, 2 और 3 नवंबर को रैली आयोजित न की जाए, क्योंकि ये वही दिन हैं जब सिख विरोधी दंगे हुए थे।

अमित शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस के तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने एक बार कहा था कि जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है। अब उनके बेटे राहुल गांधी ने उसी दिन दिल्ली में बड़ी रैली आयोजित की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस से अपील की थी कि 1 से 3 नवंबर के बीच कोई बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम न किया जाए, क्योंकि इससे सिख समुदाय की माताओं, बहनों और बच्चों की भावनाओं को ठेस पहुंचेगी।

कांग्रेस नेतृत्व अपनी जिद पर अड़ा: अमित शाह

गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व अपनी जिद पर अड़ा रहा। उन्होंने दावा किया कि विदेश से आदेश दिए गए कि उसी दिन रैली आयोजित की जाए, जिस दिन हजारों सिखों को जिंदा जलाया गया था। अमित शाह ने कहा कि गुरुओं की इस धरती से वह कांग्रेस के इस प्रयास की कड़ी निंदा करते हैं। भारत और पंजाब 1984 के उस दर्दनाक इतिहास को कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों का दर्द आज भी पीड़ित परिवारों के दिलों में है और ऐसे संवेदनशील दिन पर राजनीतिक आयोजन करना उनके जख्मों को फिर से कुरेदने जैसा है

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X