शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बागपत

Baghpat News:गुफा मंदिर पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, रूट डायवर्जन प्लान लागू – Crowds Of Devotees Expected At The Cave Temple; Route Diversion Plan Implemented

November 1, 2026


– दीपावली पर्व से पहले रविवार को आसपास के जनपदों से श्रद्धालु प्रसाद चढ़ाने पहुंचेंगे

संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। दीपावली पर्व से पहले रविवार को गुफा मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। ऐसे में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस अफसरों ने रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। रूट डायवर्जन प्लान शनिवार रात से रविवार रात तक लागू रहेगा।

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सरूरपुरकलां गांव के पास दीपावली पर्व से पहले रविवार को आसपास के कई जनपदों और दूसरे राज्यों से श्रद्धालु पूजा अर्चना करने पहुंचेंगे। इसके अलावा बड़ी संख्या में भंडारे भी किए जाएंगे। इसको लेकर दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर भारी भीड़ उमड़ने से जाम लग जाता है। सीओ विजय तोमर का कहना है कि रूट डायवर्जन प्लान का पालन कराने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगा दी है।

– इस तरह निकाले जाएंगे वाहन

शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर से आने वाले भारी वाहनों को बिजरौल कट से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर भेजा जाएगा। जबकि हल्के वाहनों को लधवाड़ी मोड़ से नौरोजपुर गुर्जर होते हुए दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर भेजा जाएगा। इसी तरह गाजियाबाद, दिल्ली से बड़ौत, शामली, मुजफ्फरनगर जाने वाले भारी वाहनों को मवीकलां से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से भेजा जाएगा। सोनीपत से बड़ौत, शामली जाने वाले भारी वाहनों को गौरीपुर मोड़ से राष्ट्र वंदना चौक से टटीरी कट से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से भेजा जाएगा। जबकि हल्के वाहनों को नैथला मोड़ से फैजपुर, निनाना, कोताना से बड़ौत और दिल्ली-गाजियाबाद जाने वाले वाहनों को गौरीपुर मोड़ से ईपीई से भेजा जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X