बिहार:थाना चौकीदार की संदिग्ध मौत, जमीन पर पड़ा मिला शव; पत्नी और भाई ने जताई हत्या की साजिश की आशंका – Death Of Police Station Watchman In Suspicious Condition In Bihta, Allegation Of Conspiracy To Murder

मौके पर मौजूद लोग
November 1, 2026

मौके पर मौजूद लोग
बिहार के पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में एक थाना चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कटेसर गांव निवासी चौकीदार नागेंद्र कुमार का शव रविवार को घटनास्थल पर जमीन पर पड़ा मिला। उनकी बाइक भी पास में खड़ी थी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने नागेंद्र कुमार की मौत को सामान्य घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या की साजिश रचे जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।
जमीन पर पड़ा मिला शव, पास में खड़ी थी बाइक
नागेंद्र कुमार पिता स्वर्गीय केशव पासवान बिहटा थाना क्षेत्र के कटेसर गांव के रहने वाले थे और थाना चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। रविवार को उनकी मौत की सूचना मिलने के बाद बिहटा थानाध्यक्ष अमित कुमार और एसआई राज कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि नागेंद्र कुमार की मौत किन परिस्थितियों में हुई।
भाई और पत्नी ने जताई हत्या की साजिश की आशंका
नागेंद्र कुमार की मौत के बाद उनके परिजनों ने हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। उनके छोटे भाई अमरजीत कुमार ने आशंका जताई कि किसी ने उनके भाई की हत्या की साजिश रची थी। वहीं, उनकी पत्नी सुधा देवी ने भी मामले में हत्या की साजिश होने का आरोप लगाया है। नागेंद्र कुमार के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा हैं। परिजनों के आरोपों के बाद मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
एफएसएल टीम करेगी घटनास्थल की जांच
बिहटा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि नागेंद्र कुमार की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। घटनास्थल की वैज्ञानिक तरीके से जांच कराने के लिए एफएसएल टीम को सूचना दी गई है। पुलिस टीम घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल चौकीदार की संदिग्ध मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
November 13, 2026
बिहार के खेल इतिहास में एक और गौरवशाली अध्याय जुड़ने जा रहा है। राज्य को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर की टीम के प्रशिक्षण शिविर की मेजबानी का अवसर मिला है। आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए भारतीय अंडर-20 बालक कबड्डी टीम शुक्रवार से राजगीर स्थित अत्याधुनिक राज्य खेल अकादमी में अभ्यास करेगी। यहां […]
November 13, 2026
पटना सचिवालय डिजिटल विस्तार बिहार सरकार ने राज्य के 10 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ दिया है। इनमें नौ जिलों के जिलाधिकारी शामिल हैं। सभी को अपर सचिव स्तर के ग्रेड में प्रोन्नत किया गया है। पदोन्नति पाने वालों में सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव भी शामिल हैं। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा निदेशक नितिन […]
November 13, 2026
छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए बक्सर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने गंगा नदी में लोगों के प्रवेश और नावों के परिचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध 13 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक बक्सर अनुमंडल क्षेत्र के सभी गंगा घाटों पर लागू […]
