शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुरुक्षेत्र

Kurukshetra News:अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण के समर्थन में उतरे नगरपालिका और फायर कर्मचारी – Municipal And Fire Department Employees Come Out In Support Of The Regularization Of Guest Teachers

November 1, 2026


कुरुक्षेत्र। अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण धरने को शनिवार को 132वें दिन नगरपालिका और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी संगठनों ने समर्थन दिया। इसकी अध्यक्षता नगरपालिका-फायर कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव मांगे राम तिगरा ने की।

कर्मचारी नेताओं ने 2014 की नियमितीकरण नीति लागू करने और 24 अक्तूबर को जारी स्पीकिंग ऑर्डर रद करने की मांग उठाई। उन्होंने अतिथि अध्यापकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नियुक्त बताया, जो नीति की शर्तें पूरी करते हैं, पर नियमित नहीं हो रहे। नेताओं ने शिक्षा विभाग के स्पीकिंग ऑर्डर में पात्रता पर उठाए गए सवालों को गलत कहा।

उन्होंने कच्चे कर्मचारियों को तीन साल की नीति के तहत नियमित करने, बकाया राशि का 12 फीसदी ब्याज सहित भुगतान और टीईटी की अनिवार्यता रद करने की मांग की। नेताओं ने बताया कि नवंबर में गुरुग्राम, यमुनानगर और हिसार में जोनल कन्वेंशन आयोजित की जाएंगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X