एमपी में ओडिशा पुलिस की टीम पर हमला:फायरिंग के बाद आरोपी को छुड़ाकर ले गए बदमाश, चार गाड़ियों से पहुंचे थे – Attack On Odisha Police Team In Mp Miscreants Free Accused After Opening Fire News

ओडिशा पुलिस टीम पर फायरिंग
November 1, 2026

ओडिशा पुलिस टीम पर फायरिंग
सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में रीवा-सीधी सीमा पर स्थित छुहिया घाटी में मंगलवार दोपहर ओडिशा पुलिस की टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। चार गाड़ियों में सवार बदमाश पुलिस वाहन को घेरकर NDPS मामले के आरोपी आदित्य मिश्रा को पुलिस के कब्जे से छुड़ाकर ले गए। घटना दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है।
कैसे घटी घटना?
जानकारी के अनुसार, ओडिशा पुलिस NDPS मामले में गिरफ्तार आरोपी आदित्य मिश्रा को ओडिशा से रीवा जिला न्यायालय में पेशी के लिए लेकर आ रही थी। पुलिस टीम छुहिया घाटी से गुजर रही थी, तभी चार गाड़ियों में सवार बदमाशों ने पुलिस वाहन को घेर लिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर तीन बार फायरिंग की। इसके अलावा बेसबॉल बैट से भी हमला किया गया। इसके बाद बदमाश आरोपी आदित्य मिश्रा को पुलिस के कब्जे से छुड़ाकर अपने साथ ले गए। घटना के समय पुलिस टीम में कुल आठ पुलिसकर्मी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि टीम के पास AK-47, पिस्टल समेत अन्य हथियार भी थे। इसके बावजूद बदमाश आरोपी को छुड़ाकर मौके से फरार होने में सफल रहे।
पढ़ें: गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट, एक दिन पहले मोबाइल पर मिलेगा ड्यूटी चार्ट
सीधी एसपी मौके पर पहुंचे
घटना की जानकारी मिलते ही सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी भी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही आसपास के थानों की पुलिस को भी रवाना किया गया। ओडिशा पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने टीम पर तीन बार गोलियां चलाईं और इसके बाद आरोपी को जबरन छुड़ाकर ले गए। फायरिंग और मारपीट की घटना के बावजूद फिलहाल किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की जानकारी नहीं है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद बदमाशों की गाड़ियां मैहर जिले की ओर रवाना हुई हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की तलाश और संदिग्धों की पहचान में जुटी है। घटना के बाद छुहिया घाटी और आसपास के इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है।
November 13, 2026
आरोपी छात्रावास अधीक्षक विस्तार जिले में लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद अब आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) रीवा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते छात्रावास अधीक्षक को ट्रैप किया है। गुरुवार रात करीब 8 बजे सीधी शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित आवास से छात्रावास पतुलखी में पदस्थ अधीक्षक रामदरस द्विवेदी को […]
November 10, 2026
हादसे के बाद जर्जर ऑटो विस्तार जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगदह पुल के पास मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे तेज रफ्तार वन विभाग की कैम्पर वाहन और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो में सवार पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना […]
November 4, 2026
मझौली स्थित सीएम राइज स्कूल में निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार और बारिश के दौरान छत से पानी टपकने पर धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम नाराज हो गए।
