शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महोबा

Mahoba News:मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान – Fire Breaks Out At Mobile Repair Shop; Losses Run Into Lakhs

November 2, 2026


कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बे के मुख्य बाजार स्थित मोबाइल रिपेयरिंग दुकान बंद करने के महज पांच मिनट बाद भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से रिपेयरिंग मशीनों समेत ग्राहकों के 25 से अधिक मोबाइल फोन और अन्य सामान जलकर बर्बाद हो गया। अग्निकांड में करीब पांच से छह लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

कुलपहाड़ निवासी नितेंद्र कुमार चौरसिया की मुख्य बाजार में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। शनिवार की रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर घर पहुंचे ही थे। इसके पांच मिनट बाद दुकान से धुआं उठने लगा। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना उन्हें दी। नितेंद्र मौके पर पहुंचे और शटर खोला तो अंदर आग की लपटें उठ रही थीं। आग ने दुकान में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया।

आसपास के दुकानदार पानी डालकर आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक रिपेयरिंग मशीनें, ग्राहकों के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर बर्बाद हो गया। पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से अग्निकांड की जांच कराने और आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। थाना प्रभारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि मुख्य बाजार में मोबाइल दुकान में आग लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। जांच कराई जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X