शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बरेली

Bareilly News:श्लोकों की गूंज संग विद्यार्थी सीख रहे स्वरोजगार का ककहरा – Amidst The Resonance Of Shlokas, Students Are Learning The Fundamentals Of Self-employment

November 2, 2026


बरेली। जिले के संस्कृत विद्यालयों के विद्यार्थी केवल श्लोक या हवन-पूजन तक सीमित नहीं हैं। वे खुद को विभिन्न विधाओं में हुनरमंद बना रहे हैं। यह पहल उन्हें स्वरोजगार से जोड़ रही है।

संस्कृत विद्यालयों के विद्यार्थियों का कहना है कि वे पढ़ाई के साथ अन्य विधाएं सीखने के लिए भी समय निकाल रहे हैं। गुरुजन भी उन्हें अपनी गतिविधियां बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। शिक्षक संजीव ने बताया कि संस्कृत विद्यालय में पढ़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि उनकी कंठस्थ करने की क्षमता तीव्र हो जाती है। इसके अलावा विद्यार्थियों के व्यक्तिगत हुनर भी सामने आ रहे हैं।

श्रीमती जयदेवी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के पूर्व मध्यमा प्रथम (कक्षा 9) के छात्र आशुतोष ज्योतिष में काफी आगे हैं। आशुतोष के शिक्षकों का कहना है किसी व्यक्ति की कुंडली बनाने के लिए जरूरी गणना गणित के माध्यम से करनी होती है। विद्यालय के अन्य छात्र इसमें काफी देर लगाते लगाते हैं, जबकि आशुतोष मात्र पांच से दस मिनट में यह गणना कर लेते हैं।

चलता-फिरता गूगल है राघव

इसी विद्यालय के पूर्व मध्यमा द्वितीय (कक्षा 10) के छात्र राघव पाराशरी को विद्यालय में गूगल कहकर संबोधित करते हैं। राघव को इतिहास व भूगोल की सभी चीजें कंठस्थ रहती हैं। राघव ने बताया कि कोरोना काल में उन्होंने गूगल पर सर्च करना सीखा था। इसके बाद जब भी कुछ सर्च करते तो उसे याद रखने की कोशिश करने लगे। इसके बाद यह उनकी आदत में शुमार हो गया। विद्यालय में फोन की अनुमति नहीं है। ऐसे जिस भी छात्र को समस्या आती है तो वह गूगल नहीं करता, बल्कि राघव से पूछता है।

चित्रकारी को बनाया कमाई का जरिया

एमएस इंटरनेशनल संस्कृत इंटर कॉलेज की उत्तर मध्यमा प्रथम (कक्षा 11) की छात्रा मंतशा पढ़ाई में भी आगे हैं, साथ में चित्रकारी में भी विद्यालय स्तर पर ख्याति प्राप्त हैं। मंतशा 10वीं में स्कूल की टॉपर भी रहीं। वह अपने मोहल्ले में होने वाली कारचोबी के लिए डिजाइन तैयार करती हैं। इससे उनकी अच्छी-खासी कमाई भी हो जाती है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X