शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मथुरा

Mathura News:सर्दी की दस्तक के साथ सक्रिए हुए वाहन चाेर – Vehicle Thieves Become Active With The Onset Of Winter

November 2, 2026


मथुरा। गुलाबी सर्दी की दस्तक के साथ ही शहर में बाइक चोरों की सक्रियता बढ़ने लगी है। बीते दिनों कोतवाली क्षेत्र के डैंपियर नगर, ब्रजरज उत्सव रेलवे ग्राउंड और आजाद नगर समेत अन्य स्थानों से बाइकें चोरी होने की घटना सामने आई थीं। रविवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर नौ दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। इनका नेटवर्क दिल्ली तक फैला हुआ है।

आरोपियों की पहचान हाईवे के गांव बाजना निवासी विपिन और अलीगढ़ के थाना टप्पल गांव फौजू आका निवासी मनीष के रूप में हुई है। खास बात यह है कि इन आरोपियों के पास से बरामद नौ दोपहिया वाहनों में सात हीरो की स्प्लेंडर बाइकें हैं, जबकि एक बुलेट और एक स्कूटी है। इससे जाहिर है कि वाहन चोरों के निशाने पर सबसे ज्यादा स्प्लेंडर बाइक रहती हैं। कारण इसका लॉक आसानी से खुल जाता है। बरामद वाहनों में दो कोतवाली क्षेत्र में चोरी हुई थीं, जबकि अन्य के संबंध में दिल्ली के विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज हैं। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया है कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X