शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सीजी:एकलव्य स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, फरार कंप्यूटर शिक्षक राजस्थान से गिरफ्तार – Case Of Molestation Of A Minor Female Student At Eklavya School; Absconding Accused Arrested From Rajasthan
बीजापुर

सीजी:एकलव्य स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, फरार कंप्यूटर शिक्षक राजस्थान से गिरफ्तार – Case Of Molestation Of A Minor Female Student At Eklavya School; Absconding Accused Arrested From Rajasthan

November 2, 2026


Case of molestation of a minor female student at Eklavya School; absconding accused arrested from Rajasthan.

फरार आरोपी की फ़ोटो

विस्तार

बीजापुर भोपालपटनम के रूद्रारम स्थित एकलव्य रेसिडेंशियल स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे आरोपी कंप्यूटर शिक्षक को बीजापुर पुलिस ने राजस्थान के झालावाड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बीजापुर लेकर पहुंची। यहां आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की माता ने 12 सितंबर 2026 को थाना भोपालपटनम में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अपराध क्रमांक 32/2026 दर्ज किया गया।

पढ़ें: सरकारी स्कूलों में अक्तूबर से शुरू होंगी ऑनलाइन लाइव कक्षाएं, मिड-डे-मील पहले शिक्षक चखेंगे

महिला एवं बाल संबंधी अपराधों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश के तहत पुलिस अधीक्षक बीजापुर उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। एसआईटी की दो अलग-अलग टीमें आरोपी की पतासाजी के लिए राजस्थान और हरियाणा रवाना की गईं।

पुलिस टीमों ने तकनीकी सूचनाओं के आधार पर लगातार आरोपी की तलाश की और संभावित ठिकानों पर घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपी देवेन्द्र कुमार दहिया, पिता उमेद सिंह दहिया, उम्र 34 वर्ष, को राजस्थान के झालावाड़ से हिरासत में लिया गया। इसके बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर बीजापुर लाया गया। पुलिस ने बताया कि थाना भोपालपटनम में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X