गांव में गोपालन से संवारें आर्थिक स्थिति :अभिमन्यु सिंह – Improve Your Economic Situation Through Cattle Rearing In The Village: Abhimanyu Singh
चहनिया। दुग्ध उत्पादक एसोसिएशन की ओर से रविवार को महुआरी खास गांव में प्रधान सत्येंद्र सिंह के दरवाजे पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें दुग्ध उत्पादक किसानों को उपहार और बोनस देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि किसान गांव में रहकर गोपालन के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं। इसके लिए बाहर जाकर रोजगार तलाशने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि बनारस की डेयरी से जुड़कर क्षेत्र के किसान दुग्ध उत्पादन का लाभ उठा रहे हैं। गोपालन में दूध के साथ गोबर और गोमूत्र भी उपयोगी हैं।
सरकार की दुग्ध उत्पादन योजनाओं को बढ़ावा देने की जरूरत है। एसोसिएशन के सचिव अभय सिंह ने बताया कि संगठन गांव के दुग्ध उत्पादकों को एकजुट कर उनका दूध जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ को भेजता है।
विशिष्ट अतिथि प्रमुखपति उपेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू ने कहा कि जीवन में कर्म ही सबसे बड़ा है। अभय सिंह गांव में एकजुटता कायम कर दुग्ध उत्पादकों को लाभ दिलाने का काम कर रहे हैं।
एमसीसी दुग्ध उत्पादक चिल सेंटर चोलापुर के गौरव उपाध्याय ने कहा कि केंद्र का उद्देश्य दुग्ध उत्पादकों को बेहतर लाभ दिलाना है। उन्होंने दुग्ध उत्पादक कोड पर प्रधानमंत्री की ओर से जल्द बोनस दिए जाने की बात कही।
इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमणि तिवारी, बीडीसी नरेंद्र गुप्ता, योगेंद्र मिश्रा, नंद गोपाल राजभर, गोपाल सिंह बबलू, आनंद सिंह, देवेंद्र सिंह और राजेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता रामजी सिंह और संचालन राजेंद्र पांडेय ने किया।
