शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गोंडा

Gonda News:मस्जिद के माइक में उतरे करंट से मौलाना की मौत – Maulana Dies After Receiving An Electric Shock From A Mosque Microphone

November 2, 2026


करनैलगंज। कटरा शहबाजपुर गांव में रविवार सुबह फज्र की नमाज के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। मस्जिद में अजान करने गए मौलाना शाकिर अली (38) की माइक में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे शाकिर अली मस्जिद में नमाज के लिए अजान करने पहुंचे थे। इसी दौरान माइक छूते ही वह करंट की चपेट में आ गए। मस्जिद में मौजूद लोगों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराने के साथ ही उनके परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन उन्हें सीएचसी करनैलगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गांव के लोगों के मुताबिक, मस्जिद की विद्युत वायरिंग जर्जर हो गई है। बारिश के कारण माइक में करंट उतरने की आशंका है।

प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। सीओ आनंद कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X