शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सीतापुर:पिकअप की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत, हादसे के समय नहीं लगाया था हेलमेट – Sitapur: Cousins On A Motorcycle Killed After Being Hit By A Pickup Truck
सीतापुर

सीतापुर:पिकअप की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत, हादसे के समय नहीं लगाया था हेलमेट – Sitapur: Cousins On A Motorcycle Killed After Being Hit By A Pickup Truck

November 2, 2026


Sitapur: Cousins on a motorcycle killed after being hit by a pickup truck

विस्तार

सीतापुर जिले के रेउसा में सोमवार को तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के समय दोनों भाइयों ने हेलमेट नहीं लगाया था। वहीं, पिकअप भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गई।

थानगांव के रंगवा लोनियनपुरवा निवासी सुशील (25) अपने चचेरे भाई सूरज (17) के साथ बाइक से अपनी ननिहाल गोधनी सरैया जा रहे थे। पल्हरी गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप की बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर लगने से दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।

उधर बाइक में टक्कर मारने के बाद पिकअप भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गई। पुलिसकर्मियों ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X