Agra News:ब्लॉक खेलकूद प्रतियोगिता में बिचपुरी के खिलाड़ियों का दबदबा – Players From Bichpuri Dominate The Block-level Sports Competition
बिचपुरी। बेसिक शिक्षा परिषद की ब्लॉक स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को एसटीपीआई, सुनारी मोड़ पर आयोजित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी उमेश कुमार गौतम ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। व्यायाम शिक्षिका अवनीश मलिक के संचालन में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। खेल स्पर्धाओं में कंपोजिट विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय बिचपुरी के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया।
