शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Varanasi News:अखरी से भिखारीपुर तक बनेगी स्टाॅर्म वाटर ड्रेन, रोहनिया विधायक ने किया भूमि पूजन – Stormwater Drain To Be Constructed From Akhari To Bhikharipur; Rohaniya Mla Performs Groundbreaking Ceremony
वाराणसी

Varanasi News:अखरी से भिखारीपुर तक बनेगी स्टाॅर्म वाटर ड्रेन, रोहनिया विधायक ने किया भूमि पूजन – Stormwater Drain To Be Constructed From Akhari To Bhikharipur; Rohaniya Mla Performs Groundbreaking Ceremony

November 6, 2026


Stormwater drain to be constructed from Akhari to Bhikharipur; Rohaniya MLA performs groundbreaking ceremony

रोहनियाअदलपुरा-चुनार कछवां मार्ग में स्टॉर्म वाटर ड्रेन एवं रेस्टोरेशन कार्य का भूमि पूजन रोहन

अदलपुरा-चुनार कछवां मार्ग (स्टेट हाइवे 79) पर 4.5 किमी तक स्टॉर्म वाटर ड्रेन एवं रेस्टोरेशन कार्य का भूमि पूजन शुक्रवार को रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने किया। इस कार्य की कुल लंबाई 4.5 किमी और लागत 14.90 करोड़ रुपये है।

कार्यदायी संस्था निर्माण खंड-1, लोक निर्माण विभाग है। मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क, नाली और जल निकासी जैसे बुनियादी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। अदलपुरा-चुनार कछवां मार्ग क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क है। बारिश में जलभराव से लोगों को भारी परेशानी होती थी। इस स्टॉर्म वाटर ड्रेन एवं रेस्टोरेशन कार्य के पूरा होने से जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। आवागमन और अधिक सुगम व सुरक्षित होगा। गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराया जाएगा अगर किसी तरह की कोई गड़बड़ी मिली तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरे हों, इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। संचालन कमलेश पाल ने किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह, राकेश यादव, गुड्डू पटेल, बचाऊ पटेल, लाल बिहारी पटेल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X