शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अल्मोड़ा

Almora News:3000 मीटर दौड़ में नितिन ने जीता कांस्य – Nitin Won Bronze In The 3000-meter Race

November 7, 2026


सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। राजकीय इंटर कॉलेज मनान के कक्षा 12वीं के छात्र नितिन बिष्ट ने राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रुद्रपुर में आयोजित प्रतियोगिता की 3000 मीटर दौड़ में नितिन ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता।

विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने उनका स्वागत किया। प्रधानाचार्य डॉ. संजय पांडे ने नितिन की उपलब्धि पर खुशी जताई।

वहां खेल प्रशिक्षक गोपाल भोज, प्रवक्ता चंदन वर्मा, भारत भूषण छिमवाल, कैलाश आर्य, चंद्रशेखर पांडे, तारा उप्रेती, बसंती आर्य, अंजू जोशी, विनीता जोशी, दुहिता मर्तोलिया, अवंतिका शाह आदि रहीं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X