रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अंबाला

Ambala News:छात्र मानव की मौत मामले में कार चालक महिला पर प्राथमिकी दर्ज – Fir Registered Against Female Car Driver In Connection With The Death Of Student Manav

November 28, 2026


अंबाला। डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में वीरवार रात हुए सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात महिला कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हादसे में किशोर के साथ बाइक पर सवार उसका दोस्त भी घायल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम व अन्य कानूनी प्रक्रिया शुरू कर चालक की तलाश तेज कर दी है।

सेक्टर-ए, डिफेंस कॉलोनी निवासी अमन लांबा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके भाई रजत लांबा का बेटा मानव लांबा सदोपुर स्थित एमएम स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र था। वीरवार रात वह अपने दोस्त मनदीप निवासी डिफेंस कॉलोनी के साथ बुलेट बाइक पर ट्यूशन पढ़ने सेक्टर-डी, डिफेंस कॉलोनी जा रहा था।

शिकायत के अनुसार, जब दोनों लेन नंबर-10 में स्टर्लिंग प्रॉपर्टी के सामने पहुंचे तो कलरेहड़ी की तरफ से आ रही सिल्वर रंग की मारुति ए-स्टार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। आरोप है कि महिला चालक ने बिना इंडिकेटर दिए तेज रफ्तार में अचानक कार मोड़ दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर गए। मानव के सिर और पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जबकि मनदीप को मामूली चोट लगी। राहगीर मानव को कैंट के नागरिक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

—————

शुक्रवार सुबह अमन लांबा के बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी अज्ञात महिला कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की धारा 281 व मृत्यु कारित करने की धारा 106 और अप्राकृतिक/संदिग्ध मृत्यु से संबंधित पुलिस जांच/पंचनामा आदि की धारा 194 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। वाहन नंबर के आधार पर चालक की पहचान व अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

– जय सिंह, थाना प्रभारी, पंजोखरा, अंबाला।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X