मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अंबाला

Ambala News:डिफेंस कॉलोनी से जेवरात व नकदी चुराने का आरोपी गिरफ्तार – Accused Of Stealing Jewellery And Cash From Defence Colony Arrested

November 17, 2026


अंबाला। पुलिस ने पंजोखरा साहिब क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में हुई चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। सीआईए-2 टीम ने आरोपी की निशानदेही पर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, घड़ियां, नकदी और अन्य कीमती सामान बरामद किया है।

अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जांच अधिकारी दलेल सिंह ने बताया कि डिफेंस कॉलोनी (सेक्टर-सी) निवासी वरुण कुमार ने 31 अक्तूबर 2026 को थाना पंजोखरा साहिब में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि 30 अक्तूबर को अज्ञात चोर उनके घर से सोने-चांदी के जेवरात, घड़ियां, नकदी और अन्य सामान चुरा ले गए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीआईए-2 को सौंपी गई थी। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जाल बिछाकर आरोपी अकबर, निवासी डेहा कॉलोनी, अंबाला छावनी को दबोच लिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X