मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kaithal News:राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में पहले दिन प्रदेशभर से 491 विद्यार्थियों ने चार विधाओं में दी प्रस्तुतियां – On The First Day Of The State-level Cultural Festival, 491 Students From Across The State Gave Performances In Four Categories
कैथल

Kaithal News:राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में पहले दिन प्रदेशभर से 491 विद्यार्थियों ने चार विधाओं में दी प्रस्तुतियां – On The First Day Of The State-level Cultural Festival, 491 Students From Across The State Gave Performances In Four Categories

November 17, 2026


कैथल। आर्यन इंटरनेशनल स्कूल में हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का आगाज हुआ। जिला परिषद के सीईओ गुलजार मलिक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उत्सव के पहले दिन प्रदेशभर से पहुंचे 491 विद्यार्थियों ने चार सांस्कृतिक विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने हरियाणवी लोक संस्कृति और परंपराओं के रंग बिखेरे।

मुख्य अतिथि गुलजार मलिक ने कहा कि सांस्कृतिक उत्सव केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने और प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति को संरक्षित करने का सशक्त माध्यम हैं। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना भी है। नृत्य, संगीत, रागिनी, कविता, भाषण और अभिनय जैसी गतिविधियों में भाग लेने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी झिझक दूर होती है।

इससे पहले जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार, जिला परियोजना समन्वयक राजेंद्र आजाद, उप जिला शिक्षा अधिकारी जय भगवान और कार्यक्रम के नोडल अधिकारी छतरपाल ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर स्वागत किया। गुलजार मलिक ने कला गैलरी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों की ओर से तैयार हरियाणवी संस्कृति पर आधारित कलाकृतियों की सराहना की। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी बिमला सिरोही भी मौजूद रही।

जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि सांस्कृतिक उत्सव विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच प्रदान करता है। इससे उनमें आत्मविश्वास के साथ नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है।

पहले दिन चार विधाओं में 491 विद्यार्थियों ने लिया भाग

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी छतरपाल ने बताया कि पहले दिन कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के 491 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इनमें समूह नृत्य में 237, अभिनय में 174, एकल नृत्य में 56 और रागिनी में 24 प्रतिभागियों ने प्रस्तुति दी।

सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुती देती छात्राएं। संवाद

सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुती देती छात्राएं। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X