रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Amethi News:एमआरआई के लिए अब नहीं लगानी होगी दौड़ – No More Running Around For An Mri
अमेठी

Amethi News:एमआरआई के लिए अब नहीं लगानी होगी दौड़ – No More Running Around For An Mri

November 27, 2026


No more running around for an MRI

एमआरआई मशीन लगाने के लिए तैयार किया गया मेटर्निटी वार्ड।-संवाद

अमेठी सिटी। अमेठी के मरीजों को एमआरआई जांच के लिए अब लखनऊ और प्रयागराज की दौड़ से राहत मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग ने गौरीगंज जिला अस्पताल में मशीन स्थापित कराने के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के सीएसआर फंड से सहयोग मांगा है।

प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो अप्रैल तक मशीन स्थापित हो सकती है। इससे जिले की करीब 18.68 लाख आबादी को स्थानीय स्तर पर एमआरआई जांच की सुविधा मिल सकेगी। अभी जिले के सरकारी अस्पतालों में एमआरआई जांच की सुविधा नहीं है। डॉक्टर की सलाह पर मरीजों को जांच के लिए लखनऊ या प्रयागराज जाना पड़ता है।

गंभीर मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए दूसरे शहर तक जाना भी मुश्किल होता है। निजी जांच केंद्रों पर एमआरआई कराने में हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं।

दिमाग से लेकर जोड़ों की बीमारी तक की जांच : एमआरआई यानी मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग से शरीर के अंदरूनी अंगों और ऊतकों की स्पष्ट तस्वीर मिलती है। दिमाग और रीढ़ की हड्डी की बीमारी, ब्रेन ट्यूमर, स्ट्रोक, मिर्गी, सिर की चोट, स्लिप डिस्क और नसों की समस्याओं की पहचान में यह जांच उपयोगी है। इसके अलावा घुटने, कंधे और अन्य जोड़ों की चोट की जांच में भी इसका इस्तेमाल होता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X