रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ambedkar Nagar News:परतों में खुल रही मरम्मत की पोल – The Truth About The Repairs Is Being Exposed, Layer By Layer
अंबेडकर नगर

Ambedkar Nagar News:परतों में खुल रही मरम्मत की पोल – The Truth About The Repairs Is Being Exposed, Layer By Layer

November 27, 2026


The truth about the repairs is being exposed, layer by layer.

बदहाल पड़ा बेवाना-नरसिंहपुर मार्ग।संवाद

अंबेडकरनगर। जिले में सड़कों की मरम्मत का काम टिकाऊ साबित नहीं हो रहा है। कहीं तीन महीने में ही सड़क की परत उखड़ने लगी है तो कहीं दो महीने पहले भरे गए गड्ढे फिर उभर आए हैं। कई मार्ग वर्षों से जर्जर पड़े हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़कों पर चलने से वाहनों के पुर्जे भी जल्दी खराब हो रहे हैं। वाहन मालिकों को मरम्मत पर हजारों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।

नगर के कार मैकेनिक संजय के अनुसार, गड्ढों के झटकों से कार का सस्पेंशन, शॉकर और स्टेयरिंग प्रभावित होते हैं। पहियों की अलाइनमेंट और बैलेंसिंग बिगड़ने से स्टेयरिंग में कंपन होने लगता है। रिम मुड़ने और टायर कटने या असमान रूप से घिसने की समस्या भी आती है। इनकी मरम्मत में 15 से 20 हजार रुपये तक खर्च हो सकते हैं।

बाइक मैकेनिक महेंद्र ने बताया कि गड्ढों के कारण बाइक के ब्रेकशू, गियर लीवर, चेन किट, शॉकर, रिम, टायर और हैंडल खराब होते हैं। शॉकर कमजोर होने और रिम मुड़ने से पहियों का संतुलन बिगड़ जाता है। वहीं, ब्रेकशू घिसने से ब्रेक की पकड़ कम होती है और चेन किट में खराबी से गियर बदलने में दिक्कत आती है।

लोक निर्माण विभाग के नोडल अधिशासी अभियंता सौरभ सिंह ने बताया कि मरम्मत के बाद दो साल तक सड़क की देखरेख की जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की होती है। बदहाल सड़कों की मरम्मत जल्द कराई जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X