Amritsar News:गोइंदवाल जेल में दो कैदियों से मोबाइल और तीन सिम बरामद – Mobile Phones And Three Sim Cards Recovered From Two Inmates In Goindwal Jail
तरनतारन। सेंट्रल जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। हाल ही में तलाशी के दौरान दो कैदियों से मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद हुए हैं।
डीएसपी गोइंदवाल साहिब हरमीक सिंह के अनुसार जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट जसविंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर कैदी हरविंदर सिंह निवासी झबाल और हरदीप सिंह निवासी सोहल के कब्जे से ये सामान मिला। बरामद फोन वीवो कंपनी के बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि मोबाइल जेल के भीतर कैसे पहुंचे। साथ ही, कैदी इनके जरिये किन बाहरी लोगों के संपर्क में थे। जेल परिसर में मोबाइल की बरामदगी को सुरक्षा के लिहाज से गंभीर माना जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
