Amroha News:अमरोहा से 21 इंस्पेक्टरों का दूसरे जिलों में तबादला – 21 Inspectors Transferred From Amroha To Other Districts
अमरोहा। चुनाव से पहले अमरोहा जिले के पुलिस महकमे में फेरबदल हुआ है। जिले में तैनात 21 इंस्पेक्टरों और एक सब इंस्पेक्टर का गैरजनपद में तबादला किया गया है। सात इंस्पेक्टरों को संभल और सात को बिजनौर भेजा गया है। वहीं दूसरे जनपदों से 20 इंस्पेक्टर और सात सब इंस्पेक्टर जिले में आएंगे।
तबादला सूची के अनुसार अमरोहा से स्थानांतरित किए गए 21 इंस्पेक्टरों में जितेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, करनपाल सिंह, सत्येंद्र कुमार, सुशील कुमार राठी, अशोक कुमार और हरिनाथ यादव को संभल भेजा गया है। वहीं प्रेमपाल, राजेश कुमार तिवारी, बालेंद्र कुमार यादव, जगमोहन कश्यप, रणदीप सिंह, राजेंद्र कुमार और लोकेंद्र पाल सिंह का तबादला बिजनौर किया गया है। इसके अलावा सत्येंद्र सरोहा, नीतेंद्र कुमार वशिष्ठ और शिव चरन सिंह को रामपुर भेजा गया है, जबकि सतीश वर्मा, मनोज कुमार, सतीश कुमार और पंकज तोमर का तबादला मुरादाबाद हुआ है। तबादला होकर जाने वाले अधिकांश इंस्पेक्टर चार्ज पर हैं।
दूसरी ओर बिजनौर से राजकुमार सरोज, सुनील कुमार, मुकेश चंद्र, विजय सिरोही और ऋषिगोपाल को अमरोहा भेजा गया है। संभल से पुष्पेंद्र सिंह, रेनू देवी, सतेन्द्र सिंह पंवार, सत्यविजय सिंह और बलराम आएंगे। मुरादाबाद से ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह धौनी, दुर्गा सिंह, बिजेंद्र सिंह, किरनपाल सिंह, कृष्ण कुमार, जितेंद्र कुमार, वीरेंद्र बहादुर सिंह, सुदेशपाल सिंह, राजकुमार सिंह नैन और शरद मलिक की तैनाती अमरोहा में की गई है। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया तिगरी मेले बाद पुलिस कर्मियों को रिलीव किया जाएगा।
सब इंस्पेक्टरों के भी हुए तबादले
उपनिरीक्षक संवर्ग में मुरादाबाद से निर्भान सिंह, वसी अहमद खां, सनुज कुमार, पंकज कुमार, तेजपाल सिंह और सत्येंद्र सिंह को अमरोहा भेजा गया है। संभल से पंकज कुमार आएंगे। वहीं अमरोहा से सब इंस्पेक्टर बृजेश कुमार का तबादला मुरादाबाद किया गया है।
