शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अमरोहा

Amroha News:सुरक्षा के लिहाज से मेला परिसर को छह जोन और 25 सेक्टरों में बांटा – For Security Purposes, The Fairgrounds Have Been Divided Into Six Zones And 25 Sectors

November 14, 2026


अमरोहा। तिगरी गंगा मेले को सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से छह जोन और 25 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। इसके लिए मेला करीब 3600 बीघा जमीन में बसाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24 गंगा घाट तैयार किए जा रहे हैं। 24 नवंबर को मुख्य स्नान होगा, जबकि मेला 15 नवंबर से लेकर 25 नवंबर तक चलेगा।

उत्तर भारत के प्रमुख मेलों में शुमार तिगरी गंगा मेले के लिए प्रशासन पिछले एक माह से तैयारियों में लगा है। जिससे किसी प्रकार की कमी न रह जाए। मेले में करीब 40 लाख श्रद्धालुओं आने का अनुमान है। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। मेले पर 720.54 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मेले में 22 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई गई है। जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक जोन में मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे।

इसमें डिप्टी कलक्टर रीतू रानी, करमेंद्र कुमार, एसडीएम न्यायिक राकेश कुमार, आशुतोष कुमार, जीत सिंह और महेंद्रपाल सिंह उपकृषि निदेशक को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। रामपुर और संभल से भी अधिकारी लगाए गए हैं। जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि मेले की तैयारियां अंतिम चरण में है। सभी को समय से पूरा कर लिया जाएगा। प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट और सहायक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।

…….

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X