रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अमरोहा

Amroha News:हजरत अली असगर की याद में अदबी व अकीदती महफिल आयोजित – A Literary And Devotional Gathering Held In Memory Of Hazrat Ali Asghar

November 22, 2026


अमरोहा। सादात अमरोहा वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन दिल्ली की ओर से बाल दिवस पर हजरत अली असगर की याद में मोहल्ला गुजरी स्थित इमामबाड़ा अलमदार अली खान में अदबी व अकीदती महफिल आयोजित की गई। इसमें अहलेबैत से मोहब्बत रखने वाले लोगों ने शिरकत की।

कार्यक्रम में डॉ. नाशिर नकवी, डॉ. जमशेद कमाल, विलायत अली, बाकिर मुंतजिर, सिराज मेहदी और फिरोज आदिल मंच पर मौजूद रहे। वक्ताओं ने हजरत अली असगर की शख्सियत और अजीम कुर्बानी को याद करते हुए उनकी शहादत को तारीख-ए-इस्लाम का दर्दनाक अध्याय बताया। कहा कि उनकी मासूम कुर्बानी हक, इंसाफ और मजलूमियत की मिसाल है।

शायरों ने कलाम पेश कर नजरान-ए-अकीदत पेश किया। संचालन डॉ. लाडले रहबर और साहिल अमरोहवी ने किया। अंत में आयोजक हसन बिन अली रजन ने आभार जताया। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X