रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुल्लू

Kullu News:कटराईं में होगा फलोत्पादक मंडल का स्वर्ण जयंती समारोह – Golden Jubilee Celebration Of The Fruit Growers’ Association To Be Held In Katrain

November 29, 2026


पतलीकूहल (कुल्लू)। फलोत्पादक मंडल कुल्लू का स्वर्ण जयंती समारोह कटराईं में आयोजित किया जाएगा। मंडल परिसर में जगह की कमी और बागवानों-किसानों की अधिक भागीदारी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। रविवार को समारोह समिति के चेयरमैन दिनेश सेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में आयोजन की तैयारियों और रूपरेखा को लेकर कई अहम फैसले लिए गए।

बैठक में वर्ष 2027 का कैलेंडर तैयार करने का निर्णय लिया गया। इसमें मंडल के स्थापना दिवस और स्वर्ण जयंती समारोह को विशेष रूप से दर्शाया जाएगा। समारोह में बागवानी से जुड़े सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वहीं, एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मंडल के 50 वर्षों के सफर और इतिहास को प्रदर्शित किया जाएगा। समारोह स्थल पर कृषि एवं बागवानी से संबंधित स्टॉल भी लगाए जाएंगे। बैठक में मंडल की स्थापना में अहम योगदान देने वाले संस्थापक सदस्यों को सम्मानित करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में मंडल के प्रधान प्रेम शर्मा, महामंत्री रिमन सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष राकेश ठाकुर, सदस्य राजगीर, भुवनेश शर्मा, मनोहर लाल, ओम प्रकाश, तेज राम, प्रेम पुजारी, अभिनव शर्मा और भाग दास महंत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X