शहडोल:तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली वैन को मारी टक्कर, चालक गंभीर घायल; वैन के उड़े परखच्चे – Speeding Truck Rammed Into School Van, Leaving The Driver Critically Injured; The Van Was Completely Mangled

स्कूली वैन के उड़े परखच्चे।
November 29, 2026

स्कूली वैन के उड़े परखच्चे।
शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र में ईंट भट्ठे के पास बीती रात तेज रफ्तार ट्रक और स्कूली वैन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ओमनी वैन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। गनीमत रही कि घटना के समय वैन में स्कूली बच्चे सवार नहीं थे। वैन में केवल चालक ही मौजूद था।
ये भी पढ़ें- भोपार के बड़वई में कबाड़ गोदाम में भीषण आग: पांच किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार, छह घंटे तक धधकता रहा
जानकारी के अनुसार, ओमनी वैन का चालक रात के समय वैन लेकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान अमलाई थाना क्षेत्र के ईंट भट्ठे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने वैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने देखा कि वैन का चालक अंदर घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। इसके बाद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही अमलाई पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को बाहर निकलवाया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे में वैन के परखच्चे उड़ गए और उसका आकार तक बदल गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल यह जानकारी जुटाई जा रही है कि दुर्घटनाग्रस्त ओमनी वैन किस स्कूल में लगी हुई थी और रात के समय वह कहां जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय वैन में कोई बच्चा या अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। केवल चालक के सवार होने से एक बड़ा हादसा टल गया।
November 29, 2026
कार के ऊपर पलटा ट्रक। विस्तार नेशनल हाईवे-43 पर मेडिकल कॉलेज तिराहे के पास शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसे में बारात घर के सामने सड़क किनारे खड़ी कार के ऊपर भारी-भरकम ट्रक पलट गया। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि कार […]
November 28, 2026
शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल, बाणसागर विस्तार बाणसागर के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में दो पालियों में पढ़ाई का फैसला अब विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर भी सवालों के घेरे में है। स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौटने वाले छात्र-छात्राओं को अंधेरे और जंगली रास्तों से गुजरना पड़ता है। इन रास्तों पर शाम होते […]
November 28, 2026
ब्यौहारी थाना क्षेत्र की घटना विस्तार जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम कल्लेह में कुएं में गिरने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने घर में स्थित कुएं से पानी निकाल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। हादसे के बाद परिजनों […]
