शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
औरैया

Auraiya News:खाद-बीज की दुकानों पर छापा, 12 नमूने लिए – Raids Conducted At Fertilizer And Seed Shops

November 13, 2026


औरैया। रबी सीजन में खाद और बीज की बिक्री बढ़ने पर किसानों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री मिले, इसके लिए कृषि विभाग सक्रिय है। शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अछल्दा और बिधूना क्षेत्र की दुकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान अनियमितताएं मिलने पर कार्रवाई की गई। छापेमारी में उर्वरक का एक और बीज के 11 समेत कुल 12 नमूने परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।

अछल्दा में अभिलेख न मिलने पर रामगढ़ स्थित राजपूत खाद्य भंडार को निलंबित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान रेट व स्टॉक बोर्ड में गड़बड़ी मिलने पर मैसर्स कृष्णा बीज भंडार, दीक्षित बीज भंडार, योगेश बीज भंडार और योगेश एंड ब्रदर्स खाद भंडार को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ। दुकान बंद कर भागे मैसर्स मिश्रा खाद बीज भंडार के संचालक को भी नोटिस दिया गया। कुल पांच दुकानदारों को नोटिस थमाए गए हैं।

कृषि विभाग ने सभी विक्रेताओं को स्टॉक व रेट बोर्ड रखने, बिक्री रजिस्टर पूर्ण करने और किसानों को अनिवार्य रूप से कैश रसीद देने के निर्देश दिए। ओवररेटिंग पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। किसानों से फार्मर रजिस्ट्री, खतौनी और बोई गई जोत के आधार पर निर्धारित दर पर ही खाद खरीदने और कैश रसीद लेने की अपील की गई है। जनपद में यूरिया 27,736 मीट्रिक टन, डीएपी 5,923 मीट्रिक टन, एनपीके 5,230 मीट्रिक टन व एसएसपी 1,902 मीट्रिक टन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X