Auraiya News:शिलान्यास पट्टिका तोड़ने में चार पर प्राथमिकी – Fir Against Four For Damaging Foundation Stone Plaque
दिबियापुर। ग्राम दखनाई में डॉ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की शिलान्यास पट्टिका तोड़ने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दो का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
दखनाई निवासी संतोष बाबू ने बताया कि गांव में वर्ष 2022 में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का शिलान्यास पट्टिका लगाकर किया गया था। उक्त पट्टिका पर गांव के कुछ लोगों के नाम अंकित थे। आरोप है कि आठ नवंबर की रात लगभग आठ बजे गांव के ही सर्वेश कुमार, मनोज कुमार दोहरे, जयवीर सिंह दोहरे व गोरेलाल दोहरे ने शिलान्यास पट्टिका को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर ली है। जिसमें मनोज कुमार दोहरे व गोरेलाल दोहरे का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया गया है। (संवाद)
