Ayodhya News:लोगों ने छह घंटे तक झेला बिजली संकट – People Endured A Power Crisis For Six Hours
अयोध्या। नाका दुर्गापुरी बिजली उपकेंद्र से जुड़े एमईएस फीडर के उपभोक्ताओं को बृहस्पतिवार को करीब छह घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे गुल हुई बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए बिजलीकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
बताया गया कि दोपहर में अचानक मानस नगर, नवीन मंडी आदि इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजलीकर्मियों ने फॉल्ट शुरू किया, लेकिन कई सेक्शन खोलने के बाद भी फॉल्ट मिलने में शाम हो गई। इस दौरान उपभोक्ताओं को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मानस नगर निवासी शैलेंद्र यादव ने बताया कि बिजली न होने से घरेलू कामकाज बाधित हुए। अमन त्रिपाठी ने बताया कि अचानक हुई कटौती से स्थानीय कारोबारियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। अधिशासी अभियंता मनीष चौबे ने बताया कि मरम्मत करके शाम करीब छह बजे तक आपूर्ति बहाल की गई।
