Azamgarh News:ओपीडी में ठंड के चलते बढ़े रक्तचाप के मरीज – Patients With Increased Blood Pressure Due To Cold In Opd

मंडलीय जिला चिकित्सालय की ओपीडी में मरीज देखते डा. आरके कुशवाहा। संवाद
November 20, 2026

मंडलीय जिला चिकित्सालय की ओपीडी में मरीज देखते डा. आरके कुशवाहा। संवाद
ठंड के मौसम में मधुमेह और रक्तचाप के मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। तापमान में गिरावट से नसें सिकुड़ती हैं, जिससे रक्तचाप बढ़ने की आशंका रहती है। चिकित्सकों ने ऐसे मरीजों को विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
सर्दी बढ़ने के साथ शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती हैं। खानपान में बदलाव के कारण रक्त शर्करा का स्तर बढ़ने की आशंका रहती है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 70 से 75 मधुमेह के मरीज पहुंच रहे हैं। फिजिशियन डॉ. आरके कुशवाहा ने ठंड में मधुमेह और रक्तचाप के मरीजों को विशेष ध्यान रखने की बात कही।
उन्होंने नियमित जांच, समय पर दवाएं लेने और खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है। साथ ही ठंड से बचाव और हल्की शारीरिक गतिविधियां जारी रखने को कहा है। उन्होंने बताया कि इस समय फिजिशियन की ओपीडी में लगभग 500 मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। इनमें से 100 से 150 मरीज ब्लड प्रेशर के और 70 से 75 मरीज शुगर के मरीज आ रहे हैं।
00
बचाव के लिए जरूरी सावधानियां
डॉ. आरके कुशवाहा ने बताया कि शरीर को गर्म रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। ठंड लगने से शरीर में तनाव बढ़ता है और रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं। इससे रक्तचाप और रक्त शर्करा दोनों का स्तर असंतुलित हो सकता है। शरीर का तापमान बनाए रखने के लिए गर्म कपड़े, दस्ताने, मफलर और मोजे पहनें। ग्लूकोमीटर और रक्तचाप मॉनिटर से नियमित रूप से जांच करें। उन्होंने कहा कि सर्दियों में पर्याप्त मात्रा में गुनगुना पानी पीते रहें। पानी की कमी से मधुमेह और रक्तचाप की समस्या बढ़ सकती है। गाजर का हलवा, गजक, रेवड़ी जैसे अधिक चीनी या नमक वाले खाद्य पदार्थों से बचें। इसके बजाय हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल, साबुत अनाज और प्रोटीन युक्त संतुलित आहार लें। कड़ाके की ठंड में बाहर टहलने से बचें, धूप निकलने पर घर के अंदर या छत पर हल्का योग या वॉक करें।
November 20, 2026
वायरल वीडियो से निकाली गई फोटो। – फोटो : संवाद विस्तार आजमगढ़ के बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के पासीपुर कंगालीपुर में जमीन की पैमाइश के दौरान राजस्व निरीक्षक और एक महिला के बीच विवाद हो गया। इस दौरान महिला और राजस्व निरीक्षक के बीच हुई कहासुनी और अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो […]
November 20, 2026
मुबारकपुर की रेशमी साड़ी को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 13 करोड़ रुपये की लागत से बना बुनकर विपणन केंद्र खुद बदहाली का शिकार है। इसके कारण आठ साल बाद भी न बुनकरों की दशा सुधरी और न ही रेशमी साड़ी को बाजार मिल सका। मुबारकपुर में 20 हजार से अधिक बुनकर रेशमी साड़ी […]
