Etawah News:प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद युवती ने खाया जहर – Young Woman Consumes Poison Following A Dispute Related To A Romantic Relationship
सैफई। प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद 19 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती के भाई ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी 19 वर्षीय बहन का दूर के रिश्तेदार मंगल के साथ प्रेम प्रसंग है।
बुधवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उसकी बहन ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कराया गया। भाई का आरोप है कि मंगल पहले भी उसकी बहन के साथ गाली-गलौज कर चुका है।
इतना ही नहीं, खेत पर पहुंचकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मंगल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।(संवाद)
