Azamgarh News:तमसा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए अभियान – Campaign To Make The Tamsa Pollution-free

दुर्वासा धाम से जनजागरण अभियान की हुई शुरुआत। स्रोत-आयोजक
November 2, 2026

दुर्वासा धाम से जनजागरण अभियान की हुई शुरुआत। स्रोत-आयोजक
पौराणिक महत्ता रखने वाली तमसा नदी को प्रदूषण से मुक्ति दिलाने और उसके संरक्षण के लिए रविवार को दुर्वासा धाम से जनजागरण अभियान शुरू किया गया। गंगा समग्र की ओर से निकाली गई तमसा बचाओ जागरण यात्रा के जरिये लोगों को नदी के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अहसास कराया गया। विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने समारोह के बीच यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यात्रा के शुभारंभ से पहले दुर्वासा धाम के महामंडलेश्वर शुभम दास महाराज ने तमसा-मंजूषा संगम पर विधि-विधान से पूजन किया। इस दौरान तमसा की पौराणिक महिमा पर आधारित आरती गीत का भी लोकार्पण हुआ। गीत की रचना यात्रा संयोजक एवं कवि सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने की है, जबकि इसे रजनीकांत ने स्वर दिया है। विजय बहादुर पाठक ने कहा कि नदियां केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि हमारी आस्था और सांस्कृतिक विरासत की पहचान भी हैं। इनके संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा। गंगा समग्र गोरक्ष प्रांत के संयोजक राजकिशोर मिश्र ने कहा कि स्वच्छ नदियां और सुरक्षित पर्यावरण भावी पीढ़ियों के लिए जरूरी हैं। सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने तमसा की पौराणिक महत्ता का उल्लेख करते हुए इसके प्रदूषण पर चिंता जताई। अध्यक्षता महामंडलेश्वर शुभम दास महाराज और संचालन साहित्यकार संजय कुमार पांडेय सरस ने किया। अंत में फूलपुर संयोजक रासबिहारी सिंह ने आभार जताया। आरती कलाकार विपुल पांडेय ने आरती प्रस्तुत की। इस मौके पर गंगा समग्र के प्रांत सहसंयोजक अजय कुमार राय, आरएसएस के विभाग संघचालक सुरेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
November 13, 2026
सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम खेमऊपुर में किसानों की भूमिधरी की जमीन पर बिना किसी पूर्व सूचना और प्रशासनिक कार्रवाई के बिजली के खंभे लगाए जाने का मामला सामने आया है। इससे नाराज भूमिधर किसानों ने जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मामले में हस्तक्षेप करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। […]
November 13, 2026
जिले की साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए हरिऔध कला केंद्र में संग्रहालय और पुस्तकालय स्थापित किया जाएगा। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की पहल पर तैयार इस परियोजना को शासन की सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। इसके लिए 2.50 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत तय की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में पहले चरण […]
November 13, 2026
संयुक्त अरब अमीरात की क्रिकेट टीम से खेलने वाले अदीब उस्मानी का बुधवार को जिले में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। नगर पालिका चेयरमैन मंसूर आलम ने उनके सम्मान में एक समारोह आयोजित किया। इस दौरान खेल प्रेमियों और लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अदीब उस्मानी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन […]
