रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
आज़मगढ़

Azamgarh News:महिला के गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास, दो महिलाएं गिरफ्तार – Attempt To Snatch A Gold Chain From A Woman’s Neck; Two Women Arrested

November 22, 2026


बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर मोड़ स्थित नहर पुलिया के पास एक महिला के गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास कर रही दो महिलाओं को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। महिलाओं के खिलाफ आजमगढ़, मऊ और देवरिया समेत अलग-अलग जिलों में चोरी और छिनैती के कई मामले दर्ज हैं।

थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि 20 नवंबर को मोलनापुर मोड़ नहर पुलिया के पास दो महिलाओं ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान मीरा (35), निवासी थाना रौनापार क्षेत्र, और संध्या (24), निवासी काखभार तेंदुआ, थाना बिलरियागंज, के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को 20 नवंबर को शाम करीब 4.30 बजे गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मीरा के खिलाफ पहले से छह और संध्या के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। इनमें चोरी, छिनैती और अन्य आपराधिक धाराएं शामिल हैं। दोनों के खिलाफ बिलरियागंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X