रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गुरुग्राम

Gurugram News:हमला करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी – Fir Against Three Accused Who Carried Out The Attack

November 29, 2026


– छत तोड़ने का विरोध करने पर युवक पर किया गया था हमला।

संवाद न्यूज एजेंसी

सोहना। सदर थाना सोहना के अंतर्गत खंड के बादशाहपुर टैंथड गांव में युवक पर हमला करने मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ 27 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में पीड़ित युवक ने छत तोड़ने का विरोध किया तो तीन लोगों ने उस पर हमला करके घायल कर दिया था। तीनों आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

23 नवंबर की सुबह बादशाहपुर तेंथड़ गांव निवासी नरेंद्र के मकान की छत पर कुछ लोग नरेंद्र चढ़ गए थे। उन्होंने मकान की छत तोड़ना शुरू किया, तो आवाज को सुनकर परिवार के सदस्य बाहर निकल आए। जब नरेंद्र के परिवार वालों ने इसका विरोध किया तो छत पर चढ़े लोगों ने उसके बेटे पंकज पर सरियों व ईंटों से हमला कर दिया। हमले में पंकज के सिर में गंभीर चोटें लगी थीं। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना डायल 112 पर कॉल करके पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी। जिसके बाद स्थानीय थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिकायतकर्ता नरेंद्र की शिकायत पर देशराज, तरुण, निखिल के खिलाफ संबंधित आपराधिक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि हमला करने के मामले में तीन के खिलाफ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X