शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
आज़मगढ़

Azamgarh News:सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा – Rashtriya Adhikar Morcha Will Contest All 403 Assembly Seats

November 6, 2026


राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की ओर से बृहस्पतिवार को नगर के एक होटल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया।

संगठन ने चुनाव की तैयारियों के लिए प्रदेश में अपना सांगठनिक ढांचा मजबूत करने का संकल्प लिया। अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि संगठन समाज के अधिकार, सम्मान और न्याय की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से लड़ेगा। उन्होंने यूजीसी के प्रावधानों और केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी ने संगठन का विस्तार प्रदेश के सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में करने की बात कही। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष कविता तिवारी ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और राजनीतिक भागीदारी को जरूरी बताया। प्रदेश सचिव विकास उपाध्याय और प्रिंस गॉड ने भी संगठन की आगामी रणनीति पर विचार रखे।

ओंकार पाठक सोनू ने कहा कि यूजीसी और केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर सवर्ण समाज में नाराजगी है। सम्मेलन में राजन दुबे, मदन चौबे और महेंद्र पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X