बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में बुधवार सुबह घने कोहरे के बीच जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को बाघ दिखाई दिया। कच्चा रास्ता पार करता बाघ कुछ देर नजर आया, फिर जंगल में ओझल हो गया। बाघ को देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। उन्होंने इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया।
सीतापुर निवासी महेश सिंह अपने परिजनों के साथ जंगल सफारी पर निकले थे। उसी दौरान कोहरे के बीच उन्हें बाघ कच्चा मार्ग पार करता दिखाई दिया। उन्होंने तत्काल उसकी तस्वीर खींच ली। धुंध के बीच बाघ का दीदार पर्यटकों के लिए यादगार बन गया।
वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने कहा कि बाघों का आसानी से दिखाई देना वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटन के लिहाज से सुखद संकेत है।