रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bahraich News:तराई में बढ़ी ठंड, सुबह छाई घने कोहरे की चादर – Cold Intensifies In The Terai Region; A Blanket Of Dense Fog Descends In The Morning
बहराइच

Bahraich News:तराई में बढ़ी ठंड, सुबह छाई घने कोहरे की चादर – Cold Intensifies In The Terai Region; A Blanket Of Dense Fog Descends In The Morning

November 29, 2026


Cold intensifies in the Terai region; a blanket of dense fog descends in the morning.

पयागपुर-बहराइच मार्ग पर शनिवार को सुबह के समय छाया कोहरा। -संवाद

बहराइच। तराई में मौसम ने सर्द तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार सुबह घने कोहरे ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक को अपनी चपेट में ले लिया। सुबह छह बजे दृश्यता घटकर 80 मीटर रह गई।

सुबह आठ बजे धूप निकलने के साथ कोहरा छंटने लगा, लेकिन दिनभर हल्की धुंध छाई रही। दोपहर दो बजे ही धूप नदारद हो गई। ठंडी हवा के चलते लोगों को सिहरन महसूस हुई। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में नजर आए।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी के मुताबिक, तराई में पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है। इसके चलते मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है। सुबह कोहरा और धुंध छाने की स्थिति बन रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आगामी दिनों में कोहरा और धुंध बढ़ने की संभावना है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X