रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बहराइच

Bahraich News:बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम व बुखार के मरीज बढ़े – Number Of Patients With Cold, Cough, And Fever Has Increased With The Changing Weather

November 15, 2026


बहराइच। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए रविवार को जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। यहां चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाएं दीं। बदलते मौसम के चलते सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार के मरीज अधिक पहुंचे।

रुपईडीहा प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 मरीजों का परीक्षण किया गया। इनमें मीना, तिलक, आरव, ममता और सलमान शामिल रहे। डॉ. रजनी गुप्ता ने मरीजों को दवाएं दीं। सीएचओ जितेंद्र, नर्स संगीता रावत और वार्ड बॉय पवन कुमार ने व्यवस्थाएं संभालीं। मरीजों को साफ-सफाई रखने, संतुलित खानपान अपनाने और लक्षण दिखने पर समय से उपचार कराने की सलाह दी गई।

नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार, चौगड़वा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 41 मरीजों की जांच की गई। इनमें साबिर अली, विवेक, जैनब, इरफान, अली राजा, उषा, नूर सवा, फिरजा, बच्छन, अफसाना, रेशमा और जाहिद अली शामिल रहे।

पेट दर्द, सर्दी-जुकाम, खांसी और खुजली से पीड़ित मरीजों में महिलाओं व बच्चों की संख्या अधिक रही। चिकित्साधिकारी डॉ. मुकीम अहमद ने जांच कर दवाएं दीं। फार्मासिस्ट महेश वर्मा और अनीता वर्मा समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

बाबागंज प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 23 मरीजों का पंजीकरण कर परीक्षण किया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश गुप्ता ने परामर्श देकर दवाएं दीं। आयुष फार्मासिस्ट शमीम अहमद, यशवंत कुमार, मनोज श्रीवास्तव और स्टाफ नर्स नीलम वर्मा ने सहयोग किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X