मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bahraich News:स्टेडियम टीम ने खेलो इंडिया को दी मात – Stadium Team Defeats Khelo India
बहराइच

Bahraich News:स्टेडियम टीम ने खेलो इंडिया को दी मात – Stadium Team Defeats Khelo India

November 17, 2026


Stadium team defeats Khelo India

इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबॉल का अभ्यास मैच खेलते ​खिलाड़ी। -संवाद

बहराइच। शहर के सिविल लाइंस स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को खेलो इंडिया टीम और स्टेडियम टीम के बीच एक अभ्यास फुटबॉल मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में स्टेडियम टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेलो इंडिया टीम को 4-2 से हरा दिया।

मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और खेल भावना का परिचय दिया। फुटबॉल कोच राकेश पासवान के मार्गदर्शन में आयोजित इस मुकाबले में युवराज ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस अभ्यास मैच का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर खेल अभ्यास कराना और उनके प्रदर्शन में सुधार करना था। इस अवसर पर मयंक, प्रतीक, शिवा, आयुष, शुभ, शौर्य, दिव्यांशु और सैफ अली सहित दोनों टीमों के कई खिलाड़ी मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X