गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बलिया में तीन युवकों की मौत:तीन परिवारों के बुझ गए चिराग, हादसों में 3 घायल, दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत – Deaths Three Youths In Ballia Three Families Lose Sons 3 Others Injured Accidents Two Motorcycles Collide Head
बलिया

बलिया में तीन युवकों की मौत:तीन परिवारों के बुझ गए चिराग, हादसों में 3 घायल, दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत – Deaths Three Youths In Ballia Three Families Lose Sons 3 Others Injured Accidents Two Motorcycles Collide Head

November 19, 2026


Deaths three youths in Ballia Three families lose sons 3 others injured accidents two motorcycles collide head

हादसे के बाद शव को लेकर जाते लोग।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बलिया जिले में बुधवार की रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए तीन सड़क हादसों ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। सहतवार और बेल्थरारोड क्षेत्र में हुए हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सहतवार क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें दो दोस्तों नीरज राजभर (25) और बादल राजभर (24) की जान चली गई।

वहीं, उभांव थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में हेमंत टिल्लू (19) युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। सिकंदरपुर क्षेत्र में भी बाइक असंतुलित होने से एक युवक घायल हो गया। बेल्थरारोड के हेमंत टिल्लू की मौत से एक परिवार ने एक साल के भीतर अपने दोनों बेटों को खो दिया, जबकि सहतवार के हादसे में परिवार में दो मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X