मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ballia News:नारी शक्ति पुरस्कार अंजू राजभर को मिला – Anju Rajbhar Received The Nari Shakti Puraskar
बलिया

Ballia News:नारी शक्ति पुरस्कार अंजू राजभर को मिला – Anju Rajbhar Received The Nari Shakti Puraskar

November 17, 2026


Anju Rajbhar received the Nari Shakti Puraskar.

असनवार गांव में अंजू राजभर को अनुरागी देवी नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान करते सांसद सनातन पांडेय।
– फोटो : udhampur news

इंदरपुर। डॉ. आंबेडकर सोशल वेलफेयर सोसाइटी, असनवार की संस्थापिका एवं अध्यक्ष दिवंगत अनुरागी देवी की 13वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि एवं स्मृति समारोह में इस वर्ष से ‘अनुरागी देवी नारी शक्ति पुरस्कार-2026’ की शुरुआत की गई। महिला सशक्तीकरण, संघर्ष और सामाजिक योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस पुरस्कार का पहला सम्मान अंजू राजभर को प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि बलिया के सपा सांसद सनातन पांडेय ने पुरस्कार प्रदान करने के बाद कहा कि दिवंगत अनुरागी देवी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब उनके सामाजिक और वैचारिक योगदान को आगे बढ़ाया जाए। उनके नाम पर नारी शक्ति पुरस्कार की शुरुआत करना उनके छोटे पुत्र एवं सामाजिक कार्यकर्ता जयराम अनुरागी की सराहनीय पहल है।

विशिष्ट अतिथि नेहरू युवा केंद्र (माय भारत) उत्तर प्रदेश, बिहार एवं मध्य प्रदेश के निदेशक कपिलदेव शास्त्री ने कहा कि जयराम अनुरागी ने मां की स्मृति को समाजसेवा से जोड़कर नारी शक्ति पुरस्कार की शुरुआत की है। यह मातृऋण के प्रति सम्मान के साथ ही समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि समाजसेवी एवं पत्रकार जयराम अनुरागी ने अपनी पहल और संकल्प से प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। समारोह में इंजीनियर अजय सिंह, रणवीर सिंह सेंगर, धनंजय सिंह विशेन, शनि कुमार, भरत चौहान, नमो नारायण सिंह, प्रभुनाथ यादव, डॉ. बालचंद आदि ने विचार व्यक्त किए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X