शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बलरामपुर

Balrampur News:परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू, वरिष्ठता सूची जारी – Promotion Process For Council School Teachers Begins; Seniority List Released

November 7, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर

Updated Sat, 07 Nov 2026 10:07 PM IST

Promotion process for council school teachers begins; seniority list released

बलरामपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए वरिष्ठता सूची जारी कर दी है। जारी सूची में प्राथमिक विद्यालयों के 3044 सहायक अध्यापकों और 901 प्रधानाध्यापकों के साथ ही जूनियर हाईस्कूलों के सहायक अध्यापकों को भी शामिल किया गया है। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे शिक्षकों से संबंधित सूचनाओं को अपडेट कर वरिष्ठता सूची को अंतिम रूप देने के लिए उपलब्ध कराएं। हालांकि, फिलहाल पदोन्नति के लिए कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है। बीएसए विमल चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग की ओर से जल्द से जल्द पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X