रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Banda News:दिवारी नृत्य में दिखी लोक संस्कृति की छटा – A Glimpse Of Folk Culture Was Seen In The Diwari Dance
बांदा

Banda News:दिवारी नृत्य में दिखी लोक संस्कृति की छटा – A Glimpse Of Folk Culture Was Seen In The Diwari Dance

November 23, 2026


A glimpse of folk culture was seen in the Diwari dance.

फोटो-11- प्रतियोगिता में लोक नृत्य करते बच्चे। संवाद

तिंदवारी। सहिंगा के खेरापति मैदान में रविवार को एक दिवसीय दिवारी लोकनृत्य प्रतियोगिता और मेले का आयोजन हुआ।

प्रतियोगिता में क्षेत्र की 12 गांवों की टीमों ने दिवारी नृत्य के करतब दिखाकर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चियों की टीम विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

प्रतियोगिता में बहिंगा, आबादी, क्योटरा, सहिंगा, सिंघौली, पिपरगवां, माटा, पडरी, छनेहरा, बांधापुरवा, बड़ी बड़ोखर और कुलकुम्हारी की टीमों ने प्रतिभाग किया। सभी टीमों ने अपनी लोककला और नृत्य कौशल का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने सभी टीमों को शील्ड और पौधा देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष देशराज यादव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री विशंभर प्रसाद निषाद और बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव आमंत्रित रहे। आयोजक प्रमोद कुमार यादव और कार्यक्रम संचालक डॉ. डीआर यादव, विमल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X