रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बांदा

Banda News:पांच मोहल्लों में 1.62 करोड़ से बनेंगी सड़कें, नालियों का भी होगा निर्माण – Roads Will Be Constructed In Five Neighborhoods At A Cost Of 1.62 Crore; Drains Will Also Be Built

November 27, 2026


बांदा। शहर के पांच मोहल्लों में सीसी सड़क और नाली निर्माण के पांच कार्यों पर 1.62 करोड़ खर्च किए जाएंगे। सबसे अधिक 59.84 लाख रुपये इंदिरा नगर में सड़क, नाली और डिवाइडर चौड़ीकरण पर खर्च होंगे।

रब्बानी नगर में साहू जी और राजा सिंह के मकान से जज साहब के मकान तक सड़क व नाली निर्माण पर 30.88 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शांति नगर में कन्हैया के मकान से दादूराम त्रिपाठी होते हुए शिवसागर के मकान तक 29.92 लाख रुपये से सीसी सड़क और नाली बनाई जाएगी।

इसी मोहल्ले के किलेदार का पुरवा में अथर्व सिंह के मकान से सुरेंद्र पाठक के मकान तक निर्माण कार्य पर 23.44 लाख रुपये खर्च होंगे। सर्वोदय नगर में सुनील के मकान से पंकज और सुरेश के मकान से शिवपूजन सोनी तक सीसी सड़क व नाली निर्माण के लिए 18.51 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

वहीं इंदिरा नगर में प्रांजलि मेडिकल स्टोर से सत्येंद्र वर्मा के मकान तक सड़क, नाली निर्माण और डिवाइडर चौड़ीकरण कराया जाएगा। ईओ श्रीचंद ने बताया कि जर्जर रास्तों की समस्या दूर होने के साथ जलनिकासी व्यवस्था में सुधार होगा। इन कार्यों के लिए निविदा जारी कर दी गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X