रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Barabanki News:धूमधाम से निकाली श्रीराम बरात – Shri Ram Procession Taken Out With Great Fanfare
बाराबंकी

Barabanki News:धूमधाम से निकाली श्रीराम बरात – Shri Ram Procession Taken Out With Great Fanfare

November 21, 2026


Shri Ram procession taken out with great fanfare

.गणेशपुर समाज शिक्षा केंद्र में रामलीला के सातवे दिन निकली बरात शोभायात्रा। संवाद

गणेशपुर। रामनगर के गणेशपुर स्थित समाज शिक्षा केंद्र में रामलीला के सातवें दिन भगवान श्रीराम की भव्य बरात धूमधाम से निकाली गई। बरात में श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न रथ पर विराजमान थे।

राजा दशरथ सहित विभिन्न राजाओं की झांकियां ऊंटों पर सवार होकर आकर्षण का केंद्र बनीं। तीन सजे-धजे ऊंट, आकर्षक विद्युत सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी और मधुर संगीत ने बरात की भव्यता बढ़ाई। गणेशपुर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बरात देखने के लिए उमड़े।

जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बरात का स्वागत किया गया। श्रीराम बरात समाज शिक्षा केंद्र से प्रारंभ होकर ठाकुरद्वारा मंदिर होते हुए रैली बाजार पहुंची। इसके बाद मीतपुर पहुंची, जहां संजय मिश्रा ने बरात का भव्य स्वागत किया। मीतपुर में संजय मिश्रा और रामचंदर हकीम के आवास पर बरातियों व श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसाद की व्यवस्था की गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X