रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चरखी दादरी

Charkhi Dadri News:कलियाणा गांव में टावर से बैटरियां चोरी – Batteries Stolen From A Tower In Kaliyana Village

November 21, 2026


चरखी दादरी। गांव कलियाणा में मोबाइल टावर से बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर टावर पर लगी तीन लिथियम बैटरियों के अलावा बिरला अमर राजा कंपनी की 600 एएच क्षमता वाली बैटरियां चोरी कर ले गए। कंपनी के तकनीशियन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव झोझू खुर्द निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एलटस कंपनी की वेंडर कंपनी में तकनीशियन के पद पर कार्यरत है। तीन नवंबर को सुबह करीब 7:30 बजे वह गांव कलियाणा में लगे मोबाइल टावर की देखरेख के लिए पहुंचा था। वहां पहुंचने पर टावर से तीन लिथियम बैटरियां और बिरला अमर राजा की 600 एएच क्षमता वाली बैटरियां गायब मिलीं।

दिनेश कुमार के अनुसार उसने अपने स्तर पर आसपास के गांवों और जान-पहचान के स्थानों पर बैटरियों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने 19 नवंबर को झोझू कलां थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X